{"_id":"64eda9eeecc0554e3002c929","slug":"missing-engineer-gurmeet-singh-found-dead-in-baramulla-near-hydel-project-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: बारामुला में लापता इंजीनियर का शव मिला, मौत के कारणों को जानने के लिए जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: बारामुला में लापता इंजीनियर का शव मिला, मौत के कारणों को जानने के लिए जुटी पुलिस
Tue, 29 Aug 2023 01:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:48 PM IST
सार
इंजीनियर गुरमीत सिंह का शव मंगलवार को बारामुला के गंटमुला क्षेत्र में बरामद किया गया है। शव को चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। वह 25 अगस्त को लापता हो गए थे। इस मामले में पुलिस एसआईटी का गठन कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंजिनियर गुरमीत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर सरकार के सड़क एवं भवन (आर एंड बी) विभाग के एक वरिष्ठ इंजीनियर (एईई) गुरमीत सिंह 25 अगस्त (शुक्रवार) को लापता हो गए थे। मंगलवार को बारामुला के गंटमुला क्षेत्र में वह मृत पाए गए हैं। शव को चिकित्सीय और कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि एईई गुरमीत सिंह के लापता होने की सूचना मिलने के बाद बारामुला पुलिस ने मामले की जांच के लिए डीवाईएसपी बारामूला के तहत एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी के अलावा, पुलिस ने सार्वजनिक सहायता मांगने के साथ-साथ किसी भी संभावित सुराग को उजागर करने के लिए एसडीआरएफ, कैनाइन स्क्वाड, ड्रोन निगरानी को शामिल करते हुए एक व्यापक बचाव एवं तलाशी अभियान चलाया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गहन जांच के बाद गुरमीत सिंह का शव जिले के गंटमुला में लोअर झेलम हाइडल प्रोजेक्ट (एलजेएचपी) में एक बैराज में पड़ा देखा गया। शव को घटनास्थल से चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंजीनियर की मौत के संभावित कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन