फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba targets government for not having Amarnath Yatra

महबूबा ने अमरनाथ यात्रा न होने पर सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
Mehbooba targets government for not having Amarnath Yatra
अनंतनाग। अमरनाथ यात्रा इस साल शुरू न किए जाने पर पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया क्या कुंभ का आयोजन होना चाहिए था, जिसकी वजह से तबाही मची हुई है। कहा कि ये फैसला तो दिल्ली में बैठी सरकार करती है। क्या होना चाहिए और क्या नहीं, इस संबंध में सरकार जम्मू-कश्मीर के लोगों से कभी राय नहीं लेती।
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार को प्रदेश के युवाओं के भविष्य की तनिक भी चिंता नहीं है। वहीं, परिसीमन प्रक्रिया में नेशनल कांफ्रेंस के शामिल होने पर पूछे गए सवाल के जवाब उन्होंने कहा कि ये तो उनकी मर्जी है। महबूबा मुफ्ती पहले अपने पिता की कब्र पर गईं, जहां उन्होंने कुछ समय बिताया, उसके बाद खन्नाबल पहुंची। यहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लद्दाख में नेशनल कॉन्फ्रेंस और भारतीय जनता पार्टी एक साथ हैं। महबूबा ने कहा कि परिसीमन आयोग के सामने जाने का निर्णय नेकां को लेना है कि वह जाए या न जाए। त्राल में भाजपा नेता और कश्मीरी पंडित राकेश पंडिता की हत्या कहा कि इससे कश्मीर बदनाम होता है। उनकी हत्या पर हमें दुख है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश प्रशासन पर घाटी के युवाओं के साथ बदसलूकी का भी आरोप लगाया है। अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चों पर पीएसए व अन्य कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed