फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba's claim prevented her from meeting the family of the slain terrorist

महबूबा का दावा-मारे गए आतंकी के परिवार वालों से मिलने से रोका

विज्ञापन
Mehbooba's claim prevented her from meeting the family of the slain terrorist
श्रीनगर। पीडीपी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि पुलिस ने उन्हें पुलवामा जाने से पहले ही घर में नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने ट्विटर पर किए गए ट्वीट में लिखा कि कथित फर्जी मुठभेड़ में मारे गए अथर मुश्ताक के परिवार के पास जाने की कोशिश के तहत हमेशा की तरह उन्हें घर में नजरबंद रखा गया। उसके पिता पर बेटे का शव मांगने के लिए यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह सामान्य स्थिति भारत यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल को कश्मीर के दौरे के दौरान दिखाना चाहता है। महबूबा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी अपलोड किया है, जिसमें वह वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों से सवाल कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य ट्वीट में महबूबा ने लिखा कि कश्मीर में दमन और आतंक का यह शासन अलौकिक और असत्य सत्य है, जिसे भारत सरकार देश के बाकी हिस्सों से छिपाना चाहती है। एक 16 साल का बच्चा मारा जाता है और फिर जल्दी से उसे दफनाया जाता है। परिवार को अंतिम संस्कार करने के अधिकार से वंचित रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed