{"_id":"6ae875e98dceab6f880ba740","slug":"mehbooba-nc-is-the-reason-for-the-mistrust-between-the-centre-and-kashmir-mehbooba-targetstakes-aim-at-the-nc-2026-11-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 'कश्मीर में अविश्वास की जड़ एनसी', महबूबा मुफ्ती ने नेकां पर साधा निशाना, कहा-सात साल से झेल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: 'कश्मीर में अविश्वास की जड़ एनसी', महबूबा मुफ्ती ने नेकां पर साधा निशाना, कहा-सात साल से झेल रहे लोग
Mon, 02 Nov 2026 05:12 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 02 Nov 2026 05:12 PM IST
सार
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने केंद्र और जम्मू-कश्मीर के बीच अविश्वास के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने कश्मीर मुद्दे पर बार-बार अपना रुख बदला।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती और पार्टी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) पर निशाना साधते हुए केंद्र और जम्मू-कश्मीर के बीच अविश्वास का माहौल पैदा करने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बार-बार अपना रुख बदला जिससे लोगों के मन में संदेह और भ्रम पैदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि 1947 में जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ विलय के फैसले पर तत्कालीन नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने हस्ताक्षर किए थे।
महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
इसके बावजूद कुछ वर्षों बाद उनकी पार्टी ने जनमत संग्रह की मांग शुरू कर दी। महबूबा ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने करीब 22 साल तक जनमत संग्रह की मांग उठाई और फिर 1975 में इंदिरा-शेख समझौते के बाद सत्ता में लौट आई।
महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि शेख अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री की कुर्सी स्वीकार करने के बाद लोगों से जनमत संग्रह की मांग भूलने को कहा।
महबूबा मुफ्ती और इल्तिजा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के बदलते रुख ने न केवल राजनीतिक नेतृत्व, बल्कि कश्मीर के लोगों को लेकर भी संदेह पैदा किया।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
पीडीपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जब तक नेशनल कॉन्फ्रेंस सत्ता में रहेगी, जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति कायम करना मुश्किल होगा।
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से 2014 में सरकार गठन के लिए भाजपा के साथ गठबंधन करने पर शर्मिंदा न होने की अपील भी की।
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : बासित जरगर
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता जब भाजपा के साथ पीडीपी के गठबंधन पर सवाल उठाएं, तो उन्हें पार्टी के अपने पुराने राजनीतिक फैसलों की याद दिलानी चाहिए।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
महबूबा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का नाम लिए बिना उनके पाकिस्तान संबंधी बयानों पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान दिल्ली को राजनीतिक संदेश देने के लिए दिए जा रहे हैं।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
बातचीत से ही निकलेगा कश्मीर मुद्दे का समाधान
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान यूएपीए, पीएसए या सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने जैसे सख्त कदमों से नहीं निकलेगा।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान यूएपीए, पीएसए या सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त करने जैसे सख्त कदमों से नहीं निकलेगा।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
इसके लिए बातचीत का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने कश्मीर के पारंपरिक व्यापार मार्गों को काशगर, खोतान और यारकंद तक खोलने की भी वकालत की।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
महबूबा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग पिछले सात वर्षों से सख्ती और दमन का सामना कर रहे हैं।
श्रीनगर के एसके पार्क में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पीडीपी कार्यकर्ता
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने दावा किया कि देश के अन्य हिस्सों के लोगों को हाल की कुछ घटनाओं के दौरान उस स्थिति का थोड़ा अनुभव हुआ, जिससे कश्मीर के लोग लंबे समय से गुजर रहे हैं।