फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Massive fire broke out at bulbul Bagh barzulla.

J&K: श्रीनगर के बुलबुलबाग के पास अस्थायी संरचनाओं में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं

Tue, 06 Jan 2026 06:45 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 06 Jan 2026 06:45 PM IST
सार

श्रीनगर के बुलबुलबाग इलाके में 5-6 अस्थायी संरचनाओं में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों ने 4 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। आग में एक दमकल कर्मचारी का दम घुट गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि किसी जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Massive fire broke out at bulbul Bagh barzulla.
बुलबुलबाग के पास अस्थायी संरचनाओं में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बुलबुलबाग इलाके में बाईपास के पास बनी करीब 5-6 अस्थायी संरचनाओं में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने एक भीषण रूप धारण कर लिया। काफी बड़े क्षेत्र को इसने चपेट में ले लिया। आग को बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं। कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि करीब सौ मीटर से अधिक दूर से भी दिखाई दे रही थी। आसमान में धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटों ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के मोहल्ले में आवासीय घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी और उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग को इसकी जानकारी दी जो तुरंत मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। करीब 4 घंटे से भी अधिक समय तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

विज्ञापन

अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के सहायक निदेशक डॉ. आशिक हुसैन ने अमर उजाला के साथ रात करीब 9 बजे फोन पर बात करते हुए कहा, हमें शाम 5:06 बजे कॉल आई कि इलाके में आग लगी है। हमने हेडक्वार्टर के अलावा आसपास के करीब 6 फायर स्टेशनों से दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाईं। 10 गाड़ियां मौके पर आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रही हैं। आग को आसपास के घरों तक फैलने से हमने रोक लिया है लेकिन 5-6 अस्थायी संरचनाओं में पेंट, हार्डवेयर, दवाइयां, कालीन, आदि का माल था उसमें भीषण आग लगी है। अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान एक दमकल कर्मचारी का दम घुटा था जिसे मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। डॉ. हुसैन ने कहा कि आग लगने के कारणों का तब पता चल पाएगा जब इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन ज्वलनशील सामग्री होने के चलते आग भीषण थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed