फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Manohar Lal Khattar spoke on the progress of Jammu and Kashmir J&K has won in the matter of smart meter

जम्मू कश्मीर की तरक्की पर बोले खट्टर: स्मार्ट मीटर के मामले में J&K ने मारी बाजी; अब बाकी राज्य हैं पीछे

Thu, 12 Jun 2025 01:35 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Thu, 12 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने श्रीनगर में उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद कहा कि जम्मू-कश्मीर ने बिजली और शहरी विकास के क्षेत्र में प्रगति की है। खासकर स्मार्ट मीटर और प्रीपेड मीटर के मामलों में राज्य ने अन्य राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
Manohar Lal Khattar spoke on the progress of Jammu and Kashmir J&K has won in the matter of smart meter
केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह बड़े गर्व और प्रसन्नता की बात है कि बिजली विभाग और आवास एवं शहरी मामलों के विभाग में काफी कार्य हुआ है। जहां-जहां समस्याएं हैं, उन्हें केंद्र सरकार के संज्ञान में लाया गया है और अगर कोई स्थानीय मुद्दे हैं, तो उन्हें राज्य सरकार को बताया गया है। दोनों ही स्तरों पर इन मुद्दों को मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में पिछले कुछ वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और इस क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर कई अन्य राज्यों से आगे निकल गया है। विशेष रूप से स्मार्ट मीटर और प्रीपेड स्मार्ट मीटर जैसे मामलों में, जहां अन्य राज्य काफी पीछे हैं, वहीं जम्मू-कश्मीर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रकार की उपलब्धियां राज्य के विकास और जनसुविधाओं की दिशा में एक मजबूत कदम हैं, और केंद्र सरकार राज्य के साथ मिलकर आगे भी इन योजनाओं को गति देती रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed