{"_id":"720aeaa4-7815-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"loss-of-crores-due-to-curfew-in-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में सात दिनों के कर्फ्यू से करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में सात दिनों के कर्फ्यू से करोड़ों का नुकसान
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2013 02:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी के बाद एक सप्ताह से लगे कर्फ्यू से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। कारोबारियों समेत आम लोगों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
विज्ञापन
हालांकि तीन दिन चरणबद्ध ढंग से शहर के सिविल लाइंस इलाके में कर्फ्यू में ढील दी गई। लेकिन बाजार नहीं खुला। बिगड़े हालात और कर्फ्यू के कारण कारोबार को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज और कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष शकील कलंदर का कहना है कि कर्फ्यू के कारण घाटी में प्रत्येक दिन करीब एक सौ करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसमें कारोबार और बैंक के साथ लेनदेन भी शामिल है। सरकार को विशेष पैकेज के तहत कारोबारियों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
बाजार बंद है, कारोबार ठप है। लेकिन बैंक का ब्याज चढ़ रहा है। टैक्स भी वसूल किया जाएगा। किसी कारोबारी को कोई मुआवजा या मदद नहीं मिलेगी। यहां का कारोबार राजनीति की भेंट चढ़ गया है। कश्मीर इकोनॉमिक के प्रवक्ता सिराजुदीन के मुताबिक यहां के लोग हमेशा साजिश के शिकार होते हैं।
अफजल गुरु को फांसी दी गई। केंद्रीय राजनीति ने जोर पकड़ा और कांग्रेस ने अपनी राजनीति कश्मीर पर थोप दी। पिछले दो वर्ष से जैसे-तैसे हालात पटरी पर आ रहे थे। तीसरा वर्ष शुरू होते ही फिर कश्मीरियों का गला घोट दिया गया।