{"_id":"69b69af344505287d00024ad","slug":"lg-sinha-hands-over-job-letters-to-27-next-of-kin-of-terror-victims-srinagar-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एलजी ने आतंक पीड़ितों के परिवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- किसी परिवार को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एलजी ने आतंक पीड़ितों के परिवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- किसी परिवार को नहीं किया जाएगा नजरअंदाज
Sun, 15 Mar 2026 05:13 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:13 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आतंक पीड़ितों के 27 परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
श्रीनगर में एलजी ने आतंक पीड़ितों के परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर में आतंकवाद पीड़ितों के 27 परिवारों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि उनका संकल्प है कि प्रत्येक आतंक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और लंबित मामलों की निष्पक्ष जांच कर अपराधियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने यह भी स्पष्ट किया कि आतंक प्रभावित परिवारों से जबरन छीनी गई जमीन और घरों को वापस दिलाया जाएगा और जिन मामलों की जांच अभी शेष है, उन्हें पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अन्याय के अंधकार को दूर कर आतंक पीड़ित परिवारों के दरवाजे पर न्याय की नई सुबह लाने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने बताया कि अब तक लगभग 400 परिवारों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है और प्रशासन अंतिम परिवार तक न्याय पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि दशकों से गरीब और असहाय परिवार न्याय की उम्मीद लिए हुए थे और पिछले साल बारामुला से शुरू किए गए इस अभियान ने इन परिवारों को समर्थन, साहस और विश्वास प्रदान किया है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया के दौरान मेरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी आतंक पीड़ित परिवार नजरअंदाज न हो और सार्वजनिक या प्रशासनिक दृष्टि से अदृश्य न रह जाए।