फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG manoj sinha press conference held in Srinagar said landless families will get 5 marla land under pmay

श्रीनगर में प्रेसवार्ता: भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 5-5 मरला जमीन, जानें अतिक्रमण अभियान पर क्या बोले LG

Mon, 03 Jul 2023 03:37 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 03 Jul 2023 03:37 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासनिक परिषद ने फैसला लिया है कि वंचित और भूमिहीन परिवारों की पहचान की जाएगी। पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5-5 मरला जमीन दी जाएगी।

विज्ञापन
LG manoj sinha press conference held in Srinagar said landless families will get 5 marla land under pmay
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक परिषद ने फैसला लिया है कि वंचित और भूमिहीन परिवारों की पहचान की जाएगी। पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5-5 मरला जमीन दी जाएगी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कहीं।

विज्ञापन


विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा 2711 भूमिहीन परिवारों को भूमि प्रदान की गई है। पिछले एक साल से पीएमएवाई के तहत 1,99,550 लोगों को रहने के लिए घर उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साल नवंबर में जम्मू-कश्मीर सरकार ने 183602 ऐसे परिवारों की पहचान की थी जो इस योजना के तहत आते हैं। प्रत्येक बेघर व्यक्ति को घर उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए एक विस्तृत ग्राफ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीनगर में जी-20 बैठक के सफल आयोजन से दुनिया भर में अच्छा संदेश गया है। श्रीनगर शहर की चर्चा अब दुनिया भर में है।

अमरनाथ यात्रा में मीडिया पर नहीं कोई प्रतिबंध

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रा सूचारू रूप से जारी है। दस हजार से अधिक भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।


स्वच्छता महत्वपूर्ण है और हम इसका पालन कर रहे हैं। व्यवस्था से तीर्थयात्री खुश हैं। यातायात ही एकमात्र मुद्दा है और हम जल्द ही इसे सुचारू कर देंगे। आईजी ट्रैफिक को लोगों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए राजमार्गों पर यातायात को नियंत्रित करने का निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, अतिक्रमण अभियान को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुहिम के दौरान किसी भी वंचित व्यक्ति को नहीं छुआ तक नहीं गया है। प्रदेश की सरकार उनके लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ही है।

ये भी पढ़ें- रोजगार की बात: JKPSC के श्रीनगर कार्यालय में साक्षात्कार 10 जुलाई से, जानें कब डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed