{"_id":"64a24b55f7074dd9200d68c5","slug":"jammu-kahsmir-news-interview-in-jkpsc-srinagar-office-from-july-10-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की बात: JKPSC के श्रीनगर कार्यालय में साक्षात्कार 10 जुलाई से, जानें कब डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की बात: JKPSC के श्रीनगर कार्यालय में साक्षात्कार 10 जुलाई से, जानें कब डाउनलोड कर सकेंगे कॉल लेटर
Mon, 03 Jul 2023 09:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:45 AM IST
सार
प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस जुलाई से छह सितंबर तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। 787 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे।
विज्ञापन
interview
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रशासनिक सेवाओं की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस जुलाई से छह सितंबर तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। 787 अभ्यर्थी इंटरव्यू देंगे। अभ्यर्थी 5 जुलाई से कॉल लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
श्रीनगर के सोलिना में स्थित जेकेपीएससी कार्यालय के साक्षात्कार लिए जाएंगे। आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बताया गया है कि पहले चरण का साक्षात्कार सुबह नौ बजे से शुरू होगा और दूसरा दोपहर साढ़े 12 बजे। कॉल लेटर में जो तिथि दी गई है, अभ्यर्थियों को उसी दिन आना होगा और निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज भी लेकर आने होंगे। अंक तालिकाएं और अन्य अनिवार्य दस्तावेज अभ्यर्थियों के पास होने जरूरी हैं। बता दें कि 22 जून कोे जेकेपीएससी ने प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी के लिए मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा भी हुई थी।
विज्ञापन