फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG handed over the appointment letter to the wife of Adil who lost his life in the Pahalgam attack

Pahalgam: एलजी ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले आदिल की पत्नी को सौंपा नियुक्ति पत्र, सहयोग का दिया भरोसा

Sun, 15 Jun 2025 11:48 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 15 Jun 2025 11:48 AM IST
सार

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए शहीद हुए आदिल शाह की पत्नी गुलनाज अख्तर को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मत्स्य विभाग में अस्थायी नियुक्ति पत्र सौंपा और परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
LG handed over the appointment letter to the wife of Adil who lost his life in the Pahalgam attack
एलजी ने आदिल की पत्नी को सौंपा नियुक्ति पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले आदिल शाह की पत्नी गुलनाज अख्तर को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा। उपराज्यपाल ने खुद अनंतनाग के हापतनाड गांव पहुंचकर गुलनाज को मत्स्य विभाग में अस्थायी नियुक्ति का पत्र सौंपा।

विज्ञापन


उपराज्यापाल ने गुलनाज अख्तर की नियुक्ति अपनी असाधरण शक्तियों का प्रयोग करते हुए की है। ये शक्तियां उन्हें जम्मू-कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना, 2022 के खंड-2 ए के अंतर्गत प्राप्त हैं। इसके तहत उन्होंने विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग करते हुए गुलनाज अख्तर को उनकी शैक्षणिक योग्यता में छूट दी है।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि यह नौकरी प्रशासन की ओर से आदिल के बलिदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। पत्रकारों से बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से वित्तीय सहायता पहले ही उपलब्ध करवाई जा चुकी है। देशभर से आदिल की बहादुरी को सराहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है जम्मू-कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना-2022
जम्मू-कश्मीर पुनर्वास सहायता योजना-2022 के खंड 2ए में ये प्रावधान है कि असाधारण परिस्थितियों में उपराज्यपाल किसी मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी सेवा में नियुक्त कर सकते हैं। ये वे लोग होंगे, जिनकी मृत्यु आतंकवादी कार्रवाई के दौरान हुई हो। या फिर कानून-व्यवस्था की स्थिति के कारण या फिर किसी दुश्मन की ओर से की गई कार्रवाई में हुई हो। यहां यह भी कहा गया है कि मृतक के बारे में ये भी देखा जाएगा कि वह किसी आतंकवादी गतिविधि में शामिल न हो। सहायता योजना के तहत नियुक्ति के लिए आयु और योग्यता में छूट देने का अधिकार पूरी तरह से उपराज्यपाल के पास है। 

गुलनाज की परिस्थितियां इसलिए हैं असाधारण 
असाधारण शक्तियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि गुलनाज अख्तर की नियुक्ति उपराज्यपाल ने असाधारण परिस्थितियों में की है, क्योंकि उनके पति एक नागरिक थे, न कि सरकारी कर्मचारी। इसके अलावा, शैक्षणिक योग्यता में छूट दी गई है। इस मामले में छूट देने तथा नियुक्ति देने में मत्स्य विभाग की कोई भूमिका नहीं है। आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को स्वीकार करते हुए, उपराज्यपाल ने विवेकाधीन शक्तियों का प्रयोग करते परिवार को राहत देने के लिए यह फैसला लिया। 

एक्स पर पोस्ट में लिखा, पूरे देश को गर्व हैएक्स पर एलजी ने लिखा कि पूरा देश आदिल की बहादुरी पर गर्व करता है। उन्होंने पर्यटकों की रक्षा करते हुए जान न्यौछावर की। सरकार उनके परिवार को हरसंभव समर्थन देगी। हमने उनके पिता, परिवार और इस गांव के लोगों से बात की है, जो गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाना चाहते हैं, हम आने वाले दिनों में इसका ध्यान रखेंगे। नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुई गुलनाज ने आभार व्यक्त किया है।

संबंधित वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed