फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Youth And Sports, Mosis Kunjang, Press Conference

राष्ट्रीय खेल विकास की परिकल्पना के अनुरूप आगे बढ़ रहा लद्दाख : कुंजांग

विज्ञापन
Leh, Youth And Sports, Mosis Kunjang, Press Conference
लद्दाख राष्ट्रीय खेल विकास की परिकल्पना के अनुरूप आगे बढ़ रहा है: प्रशासनिक सचिव मोसेस कुंज़ांग
- बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के लिए सहायता प्रणालियों को किया जा रहा मजबूत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव मोसेस कुंजांग ने शनिवार को कहा कि नवगठित केंद्र शासित प्रदेश राष्ट्रीय खेल विकास की परिकल्पना के अनुरूप स्वयं को सुदृढ़ कर रहा है। विशेष रूप से शीतकालीन खेलों में बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के लिए सहायता प्रणालियों को मजबूत किया जा रहा है।

कारगिल में पत्रकार वार्ता के दौरान कुंजांग ने कहा कि उपराज्यपाल के मार्गदर्शन में लद्दाख ने युवाओं के सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकीकरण के साधन के रूप में खेलों को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय प्रगति की है। दो वर्षों से कारगिल में एलजी कप आइस हॉकी चैंपियनशिप का सफल आयोजन उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाता है। लद्दाख को एक बार फिर खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी का अवसर मिला है जो इस माह 20 से 26 जनवरी तक लेह में होंगे। इन खेलों में 15 से 16 राज्यों के लगभग 600 से 700 खिलाड़ी भाग लेंगे जिनमें आइस हॉकी, स्पीड स्केटिंग, आइस स्केटिंग और फिगर स्केटिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
विज्ञापन


प्रशासनिक सचिव ने कहा कि लंबित खेल नीति को अब मंजूरी दे दी गई है। इसे अधिसूचित भी कर दिया गया है जो नए केंद्र शासित प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नीति के तहत सरकारी नौकरियों में आरक्षण, समय से पहले पदोन्नति, नकद पुरस्कार और छात्रवृत्तियों जैसी प्रोत्साहन सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लद्दाख खेल परिषद स्थापित किया गया है जो शीघ्र ही क्रियाशील होगा। यह विभिन्न खेल संघों की गतिविधियों को एक सुव्यवस्थित ढांचे के तहत प्रोत्साहित और नियंत्रित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कारगिल में ऑल-वेदर आइस हॉकी रिंक के सिविल कार्य पूरे हो चुके हैं। यांत्रिक प्रणालियों के लिए 42 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसके पूरा होने से खिलाड़ियों को वर्षभर प्रशिक्षण की सुविधा मिल सकेगी। लद्दाख के खिलाड़ी पैरा ताइक्वांडो और साइक्लिंग जैसी विधाओं में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि लद्दाख विशेष रूप से कारगिल भारत की राष्ट्रीय खेल विकास परिकल्पना के तहत आइस और स्नो स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed