{"_id":"69824fca36b30924fe07372c","slug":"leh-various-delegation-meet-lg-kavinder-gupta-presenting-demand-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109430-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल, विकास व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख के उपराज्यपाल से मिले प्रतिनिधिमंडल, विकास व जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा
विज्ञापन
पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. पद्मा गुरमेत के साथ उपराज्यपाल। स्रोत – सूचना विभाग
- फोटो : kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मंगलवार को कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। इस दाैरान प्रतिनिधियों ने विकास और जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
पद्मश्री से सम्मानित डॉ. पद्मा गुरमेत, निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोवा रिग्पा ने उपराज्यपाल को अवगत कराया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोवा रिग्पा के लिए केंद्र से 52 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। उन्होंने देश भर में 15 नई शाखाएं स्थापित करने की योजना, फे में ट्रांस-हिमालयन हर्बल गार्डन में 100 प्रकार के औषधीय पौधों के रोपण तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों के उपचार के लिए पारंपरिक वैद्यों को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
हेम्या-खातपू के एक प्रतिनिधिमंडल ने नंबरदार के नेतृत्व में दूरसंचार कनेक्टिविटी की समस्या, बहुउद्देश्यीय हॉल, छात्रों के लिए आवासीय छात्रावास और खेल मैदान की मांग उठाई। जंस्कार के प्रतिनिधिमंडल ने रंगदुम को नए जंस्कार जिले में शामिल करने, करशा के बजाय स्तोड को ब्लॉक मुख्यालय बनाने और अक्षो गांव में आंतरिक सड़कों के निर्माण की मांग की। थिस्के के नंबरदार के नेतृत्व में स्ताकमो प्रतिनिधिमंडल ने पानी की कमी का मुद्दा उठाते हुए पेयजल और कृषि जरूरतों के लिए सिंधु नदी से लिफ्ट सिंचाई योजना की मांग की।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू के नेतृत्व में कोरजोक प्रतिनिधिमंडल ने कोरजोक मठ के निर्माण कार्य को पूरा करने और भिक्षुओं के लिए आवासीय कक्षों हेतु धनराशि की मांग की। स्कीइंग में भाग लेने वाले एक पूर्व सैनिक ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में स्की और स्नोबोर्डिंग प्रतियोगिताओं के लिए लद्दाख के सभी हिस्सों से निष्पक्ष ट्रायल और समान प्रतिनिधित्व की मांग की।
उपराज्यपाल ने लोगों के कल्याण के प्रति केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह भी बताया कि मठों सहित धरोहर स्थलों के नवीनीकरण और संरक्षण के लिए केंद्र सरकार से धनराशि का अनुरोध किया गया है, जो लद्दाख की समृद्ध प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण हैं।