फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Tashi Gyalsan, Reached Delhi, Attend Programme

Srinagar News: दिल्ली में सामाजिक उद्देश्य के लिए येलो कार्पेट पर चले ताशी ग्यालसन

विज्ञापन
Leh, Tashi Gyalsan, Reached Delhi, Attend Programme
एडवोकेट ताशी ग्यालसन, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (लेह) के पूर्व चेयरमैन ने दिल्ली में आ - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
12वें स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रेन एंड यूथ में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (लेह) के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने दिल्ली में आयोजित 12वें स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड यूथ में भाग लिया और एक सामाजिक उद्देश्य के समर्थन में येलो कार्पेट पर वॉक किया।

उन्होंने लिटिल बिग ड्रीम्स नामक एक संवेदनशील लघु फिल्म के प्रोमो की स्क्रीनिंग में भी हिस्सा लिया। यह फिल्म लद्दाख के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा तैयार की गई है जिसे लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह का सहयोग प्राप्त है। इस फिल्म का 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल के भारत पवेलियन में प्रीमियर भी हो चुका है।
विज्ञापन


इस वर्ष के स्माइल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल फॉर चिल्ड्रन एंड यूथ में सिनेमा को एक समावेशी वैश्विक भाषा के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें 40 से अधिक देशों की 140 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव निदेशक, राजदूत, यूनेस्को, सीआईएफईजे, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रतिनिधि और विभिन्न वैश्विक संगठनों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण लद्दाख के चुशोत स्थित प्रधानमंत्री श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल (विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों) के बच्चों और शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल रहा जो जोधपुर और दिल्ली में विशेष अवलोकन यात्रा और प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस पहल ने समावेशी शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।

बच्चों की जिज्ञासा, आत्मविश्वास और सपनों ने यह साबित किया कि बच्चों और युवाओं के लिए कहानी कहने और सृजनात्मक अभिव्यक्ति कितनी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed