{"_id":"6a4d5a819afbf43eb300b96e","slug":"leh-raid-in-house-drug-seized-srinagar-news-c-264-1-sr11004-113204-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घर पर छापे में 10 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घर पर छापे में 10 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन
लेह। लेह पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कालजंगलिंग स्थित एक घर पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद की।
विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तलाशी अभियान चलाया और एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मादक पदार्थ को जब्त किया। इस संबंध में पुलिस थाना लेह में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि हेरोइन के स्रोत और इसके वितरण नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
लेह पुलिस ने लोगों से मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को साझा करने की अपील की है तथा आश्वासन दिया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संवाद