फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, LG VK Sexsena, Held Meeting, Gave Orders

Srinagar News: एलजी ने की पवित्र बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी की तैयारियों की समीक्षा

विज्ञापन
Leh, LG VK Sexsena, Held Meeting, Gave Orders
लद्दाख के उपराज्यपाल उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए।स्रोत - सूचना विभाग। - फोटो : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक का उद्देश्य तथागत बुद्ध के पवित्र अवशेषों की आगामी सार्वजनिक प्रदर्शनी की तैयारियों का आकलन करना था।

उपराज्यपाल ने निर्धारित स्थलों पर स्वच्छता, सफाई व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, शौचालय सुविधाएं, बिजली आपूर्ति, परिवहन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए सुरक्षित, सुचारु और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने हेतु सूक्ष्म योजना और विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में संभावित भीड़ को देखते हुए उपराज्यपाल ने भीड़ प्रबंधन के लिए निर्धारित ब्लॉक बनाने, जिवेत्सल में मोबाइल शौचालय तैनात करने, कूड़ेदान लगाने, सफाई कर्मियों की विशेष टीमें लगाने तथा डिस्पोजेबल प्लास्टिक कपों के उपयोग से सख्ती से बचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए टूटी हुई बाड़, पत्थर और सड़क किनारे मलबा हटाने, कचरा संग्रहण वाहनों और जेट स्प्रे मशीनों से सड़कों की सफाई करने तथा आईटीबीपी क्षेत्र की दीवारों पर सफेदी कराने के भी निर्देश दिए।

अधिकारियों को एयरपोर्ट से पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने, गांवों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बसों की व्यवस्था करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, पर्याप्त चिकित्सा कर्मियों की तैनाती करने तथा चोगलमसर से जिवेत्सल मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

लेह पैलेस में साउंड एंड लाइट शो के लिए बैठने की उचित व्यवस्था करने तथा शहर को सजाने के लिए गोलचक्करों और सड़क डिवाइडरों पर फूलों के गमले लगाने के भी आदेश दिए गए।


उपराज्यपाल ने कहा कि यह पवित्र प्रदर्शनी लद्दाख और वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को मिशन मोड में कार्य करते हुए आयोजन को सुचारु, गरिमामय और भव्य बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed