फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, LG Kavinder Gupta, AI Summit, Adressed Programme

लद्दाख भारत का पहला एआई राज्य बनने की क्षमता रखता है: कविंद्र गुप्ता

विज्ञापन
Leh, LG Kavinder Gupta, AI Summit, Adressed Programme
लद्दाख भारत का पहला एआई राज्य बनने की क्षमता रखता है: उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता, स्रोत – सूचना व
लद्दाख के उपराज्यपाल ने लेह में प्री-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में लिया भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लेह में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित प्री-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इम्पैक्ट समिट 2026 में बुधवार को भाग लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लद्दाख भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) राज्य बन सकता है और सतत व समावेशी विकास का मॉडल स्थापित कर सकता है।

देशभर से आए प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए गुप्ता ने कहा कि भारत अब तक के सबसे बड़े एआई समिट की मेजबानी नई दिल्ली में कर रहा है। यह समिट विश्वभर के प्रतिष्ठित आईटी और तकनीकी विशेषज्ञों, नवाचारकर्ताओं और पेशेवरों को एक मंच पर ला रहा है जो जिम्मेदार और मानव-केंद्रित एआई के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के उभरने को दर्शाता है। उन्होंने इस समिट को लद्दाख की रणनीति को आगामी राष्ट्रीय एआई समिट, डिजिटल इंडिया के विजन और इंडिया एआई मिशन के साथ जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल समावेशी विकास और सतत प्रगति के लिए एआई के उपयोग की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है और भारत के राष्ट्रीय एआई एजेंडे को आकार देने में लद्दाख की भूमिका को मजबूत करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीक लोगों की सेवा के लिए होनी चाहिए, न कि लोग तकनीक के लिए। एआई समाधान समाज के सभी वर्गों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित होने चाहिए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सतत पर्यटन, कृषि और पशुपालन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा व कौशल विकास, ऊर्जा और जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, बुनियादी ढांचा, सुशासन, नागरिक सेवाएं तथा अंतरिक्ष/खगोल विज्ञान जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक समाधान प्रदान कर सकता है जिससे जीवन स्तर और सेवा पहुंच में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लद्दाख की ठंडी जलवायु ऊर्जा-कुशल एआई डेटा सेंटर के लिए स्वाभाविक लाभ प्रदान करती है, जबकि सौर, जल, भू-तापीय और हाइड्रोजन जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत उन्नत एआई अवसंरचना को न्यूनतम कार्बन प्रभाव के साथ संचालित कर सकते हैं। मजबूत सड़क नेटवर्क और राष्ट्रीय मिशनों के साथ समन्वित लद्दाख का प्रशासनिक ढांचा व्यवसाय और नवाचार के अनुकूल है।

इससे पहले उपराज्यपाल ने कुशल और पारदर्शी सरकारी सेवाओं तथा सुलभ प्रशासन के लिए ई-सेवा मॉडल और विलेज असेसमेंट मॉड्यूल पोर्टलों का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed