Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Ladakh Leders, Meet with DG Bro, Discussion

Srinagar News: लद्दाख के सामरिक संपर्क से जुड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर की चर्चा

विज्ञापन
Leh, Ladakh Leders, Meet with DG Bro, Discussion
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन ने नई दिल्ली में बीआरओ महानिदेशक से की - फोटो : रायबरेली में जगजपुर क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग।
लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन ने नई दिल्ली में बीआरओ महानिदेशक से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल) से मुलाकात कर लद्दाख के विकास और सामरिक संपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा की।

ताशी ग्यालसन ने कहा कि विशेषकर अग्रिम क्षेत्रों में अभूतपूर्व स्तर का विकास बीआरओ के प्रयासों से संभव हुआ है। निम्मू-पदम-दारचा रोड, चुशुल-डुंगती-फुकचे-देमचोक रोड, लुंकुंग-पैंगोंग रोड, द्रास-लेह रोड और लेह-नुब्रा रोड जैसी प्रमुख परियोजनाओं ने लद्दाख में संपर्क व्यवस्था और जनजीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया है।
विज्ञापन


लद्दाख की सामरिक आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने निम्न प्रमुख प्रस्तावों पर त्वरित ध्यान और कार्रवाई का आग्रह किया। इनमें सुमदो-वानला-नेयराग्स रोड का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण, साथ ही सिंगेला में सुरंग निर्माण शामिल है। युलचुंग जंक्शन से लिंगशेद धो रोड को प्राथमिकता के आधार पर बीआरओ द्वारा अधिग्रहित करने का अनुरोध, चो-चो कुरी दर्रे के कठिन मार्ग को बायपास करने के लिए युलचुंग थांग के रास्ते युलचुंग से नेयराग्स जंक्शन तक वैकल्पिक संपर्क मार्ग का निर्माण आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed