{"_id":"69bf011ebf30316e0507c174","slug":"leh-eid-celebrate-ladakh-namaz-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110096-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लद्दाख में अदा की गई ईद की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लद्दाख में अदा की गई ईद की नमाज
विज्ञापन
लेह और कारगिल में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा करते हुए श्रद्धालु।स्रोत — सोशल मीडिया।
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। काफी संख्या में लोगों ने विशेष सामूहिक नमाज अदा की।
लेह में शिया समुदाय के सदस्य ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और ईद की नमाज अदा की। नमाज की अगुवाई उलेमा कमेटी के अध्यक्ष शेख जैन-उल-अबिदीन ने की। हाल के दिनों में समुदाय के एक सदस्य के निधन सहित दुखद घटनाओं को देखते हुए पारंपरिक उत्सवों को काफी हद तक टाल दिया गया। समुदाय के लोगों ने एकजुटता और शोक व्यक्त करते हुए इस दिन को शांत और सम्मानजनक तरीके से मनाने का निर्णय लिया।
कारगिल और द्रास में ईद का त्योहार धार्मिक आस्था के साथ मनाई गया। गौसिया जामिया मस्जिद की ओर से सामूहिक नमाज सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान में अदा की गई। इसके अलावा सेंट्रल जामिया मस्जिद द्रास में भी नमाज अदा की गई। इसी तरह दार-उल-तब्लीग और नूरबख्शिया समुदाय के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी मस्जिदों में नमाज अदा की। संवाद