फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kupwara accident passenger vehicle fell into deep Gorge hit by snow slide at Sadhna Top in Kupwara district

कुपवाड़ा में सड़क हादसा: यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, आठ लोग घायल

Mon, 21 Mar 2022 04:17 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

कुपवाड़ा में एक सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यहां सूमो गाड़ी हिमस्खलन की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
kupwara accident passenger vehicle fell into deep Gorge hit by snow slide at Sadhna Top in Kupwara district
Kupwara Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सोमवार को एक यात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए। घटना का पता लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन


घटना कुपवाड़ा जिले के सीमांत क्षेत्र साधना टॉप की है। बताया जा रहा है कि यहां सूमो गाड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य और पांच अन्य लोग शामिल हैं। इनकी पहचान तौफीक अहमद (16), अजमल रफीक (13), अब्दुल रशीद (40), उनकी पत्नी जमीदा बेगम (36), उनकी बेटी सादिया राशिद (13), सरवर जान (70) और रेहयान (7) के रूप में की गई है। सभी भदरकोट और इबकोट के निवासी हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस, स्थानीय नागरिकों और सेना के जवानों ने बचाव अभियान शुरू किया। सभी आठ यात्रियों को उप जिला अस्पताल तंगदार पहुंचाया गया। घायलों में शामिल एक महिला को थोड़ी गंभीर चोटें आई हैं। इसके चलते उसे एसडीएच से स्थानांतरित किया जा रहा है। बाकी सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज आगाम कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed