फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kulgam Encounter: Search for terrorists hiding in the forests of Kulgam, operation of security forces continue

Kulgam Encounter: कुलगाम के जंगलों में छिपे आतंकियों की तलाश, सुरक्षाबलों का ऑपरेशन चौथे दिन भी जारी

Mon, 04 Aug 2025 12:02 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 04 Aug 2025 12:02 PM IST
सार

कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी है। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना के बाद क्षेत्र में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला रखा है।

विज्ञापन
Kulgam Encounter: Search for terrorists hiding in the forests of Kulgam, operation of security forces continue
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन का आज चौथा दिन है। सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। हालांकि इस दौरान मुठभेड़ में चार सैनिक भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ कुलगाम के घने देवसर जंगल क्षेत्र में चल रही है, जहां अब भी तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन लगातार जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें आतंकियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


घायल जवानों को इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि जब तक बाकी बचे आतंकियों को पकड़ा या मार गिराया नहीं जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रहेगा।

स्थानीय लोगों से प्रशासन की अपील की अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षाबलों को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed