{"_id":"6489459199ae049cf10c67d3","slug":"kashmiri-pandit-sanjay-sharma-killing-case-sia-raids-three-locations-in-south-kashmir-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killing Case: दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में SIA का छापा, संजय शर्मा हत्याकांड मामले में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killing Case: दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में SIA का छापा, संजय शर्मा हत्याकांड मामले में कार्रवाई
Wed, 14 Jun 2023 10:15 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:15 AM IST
सार
एसआईए की कश्मीर की तरफ से एटीएम गार्ड कश्मीरी पंडित संजय कुमार शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में तीन अलग-अलग जिलों में रेड की गई हैं।।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की कश्मीर इकाई की तरफ से बुधवार को दक्षिण कश्मीर के तीन जिलों में छापा मारा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एटीएम गार्ड कश्मीरी पंडित संजय कुमार शर्मा की हत्या की जांच के सिलसिले में तीन अलग-अलग जिलों में रेड की गई हैं।।
विज्ञापन
पुलिस और सीआरपीएफ के साथ एसआईए कश्मीर की टीम पुलवामा, अनंतनाग और शोपियां जिलों में तलाशी ले रही है। बैंक के एटीएम गार्ड संजय कुमार शर्मा की हत्या के मामले में छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पिछले माह पूरे कश्मीर में नौ अलग-अलग स्थानों पर रेड की गई थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आतंकियों ने इसी साल 26 फरवरी को पुलवामा के अच्छन गांव में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी थी। संजय शर्मा घाटी में एक बैंक में बैंक गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
विज्ञापन