फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir news: Man posing as IAS officer and duping Budgam resident of Rs 6 lakh arrested

Fake IAS Officer Arrest: खुद को आईएएस अधिकारी बता लोगों को ठगने वाली महिला समेत दो गिरफ्तार

Fri, 20 Oct 2023 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 11:49 AM IST
सार

आरोपी महिला को इससे पहले भी ऐसे ही मामले में सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह बेल पर रिहा चल रही थी।

विज्ञापन
kashmir news: Man posing as IAS officer and duping Budgam resident of Rs 6 lakh arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ बडगाम में गिरफ्तार किया है। पुलिस को जिले के निवासी गुलाम हसन ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उसके बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 6.5 लाख रुपये की ठगी की है। 

विज्ञापन


आरोपी महिला की पहचान आयुष कौल व उसके साथी बुरहान बशीर निवासी नुंद ऋषि कॉलोनी के रूप में हुई है। बडगाम थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को इससे पहले भी ऐसे ही मामले में सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह बेल पर रिहा चल रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सात अगस्त को भी सदर पुलिस ने एक दंपती को गिरफ्तार किया, जिन्होंने खुद को शीर्ष सिविल सेवकों के रूप में पेश कर नौकरी व अन्य लाभ का वादा कर लोगों को ठगा। आरोपियों की पहचान मनमोहन गंजू और आयुष कौल गंजू निवासी बागात के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपति ने नौकरी/स्थानांतरण का वादा कर कई लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं। मनमोहन गंजू एक निलंबित पुलिसकर्मी है। उसके पास से फर्जी स्थानांतरण और नियुक्ति आदेशों वाले लैपटॉप, मोबाइल, नकदी, आभूषण और अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed