फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir Dry weather increased respiratory diseases avoid going out in cold

कश्मीर में ठिठुरन: शुष्क मौसम ने बढ़ाई सांस की बीमारियां, बरतें सावधानी, ठंड में बाहर निकलने से बचें

Tue, 20 Dec 2022 10:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 20 Dec 2022 10:35 AM IST
सार

डॉक्टर ने कहा कि शुष्क मौसम उन रोगियों की स्थिति को बढ़ा सकता है जो पहले से ही सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
kashmir Dry weather increased respiratory diseases avoid going out in cold
Srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

घाटी में शुष्क मौसम के कारण पिछले कुछ हफ्तों में इन्फ्लूएंजा के रूप में पहचाने जाने वाले रेस्पिरेटरी सिन्सिटियल वायरस (आरएसवी) के मामले बढ़ गए हैं और कम आर्द्रता सर्दियों में वायरस के लिए सही प्रजनन का आधार बन रही है। शुष्क मौसम के चलते सांस की बीमारियां बढ़ गई हैं। इन्फ्लुएंजा विशेषज्ञ और कश्मीर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. निसारुल हसन ने बताया कि इस साल एच3एन2, एच1एन1 और दो बी वायरस सहित चार वायरस एच3एन2 के अधिक प्रभावी होने के कारण अधिक गंभीरता पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों को टीका लगवाने और सांस लेने की समस्या का सामना करने वाले डॉक्टरों से परामर्श करने, बीमार होने पर घर पर रहने, भीड़ से बचने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने जैसी सावधानियां बरतने का सुझाव दिया। डॉ. निसार ने कहा, सर्दियों का समय इन रेस्पिरेटरी वायरस के लिए होता है क्योंकि उनमें एक खासियत होती है और वे ठंड में पनपते और सक्रिय हो जाते हैं। बच्चों के अस्पताल बेमिना के एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में श्वसन संबंधी वायरस के रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है और अगर सूखे का दौर जारी रहा तो इसके और बढ़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि चिंता करने की जरूरत नहीं है, लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि शुष्क मौसम उन रोगियों की स्थिति को बढ़ा सकता है जो पहले से ही सांस की बीमारियों से पीड़ित हैं लेकिन उन्हें सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें विशेष रूप से सुबह के समय ठंड के संपर्क में नहीं आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed