फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jawan saves the life of a woman trying to jump in Jhelum river

जवान ने झेलम नदी में कूदने की कोशिश कर रही महिला की बचाई जान

विज्ञापन
Jawan saves the life of a woman trying to jump in Jhelum river
श्रीनगर। श्रीनगर के जहांगीर चौक से कुछ दूरी पर स्थित बड़शाह ब्रिज से एक महिला झेलम नदी में कूदने की कोशिश कर रही थी। समय पर सीआरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप से उसकी जान बचाई गई। महिला को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए उसकी काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पौने 11 बजे एक महिला बड़शाह ब्रिज पर पहुंची और अचानक पुल के नीचे से बहने वाली झेलम नदी में कूदने की कोशिश की। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, इसमें यह साफ दिख रहा है कि पुल से छलांग मारने की कोशिश कर रही महिला पर अचानक से सीआरपीएफ के एसआई मोहन लाल की नजर पड़ी तो उन्हें ऐसा करने से रोका। इतने में उन्होंने पास खड़े अन्य जवानों को बुलाया। सभी महिला को पुलिस स्टेशन ले गए। सीआरपीएफ के एसआई की सूझबूझ से महिला की जान बचाई। महिला की काउंसलिंग कर उसे परिवार के हवाले कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed