फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Weapons and Pakistani cash recovered from two terrorists killed on LoC in Uri baramulla kashmir

जम्मू कश्मीर: उड़ी में आतंकवादी लॉन्च कमांडर समेत दो ढेर, हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद

Thu, 16 Nov 2023 04:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में आतंकी लॉंच कमांडर बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए। घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Weapons and Pakistani cash recovered from two terrorists killed on LoC in Uri baramulla kashmir
उड़ी में आतंकियों से बरामद हिथायर - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुले जिले के उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मुठभेड़ में आतंकी लॉंच कमांडर बशीर अहमद मलिक समेत दो आतंकी मारे गए। घुसपैठ कर रहे आतंकियों के पास से हथियार और पाकिस्तानी नकदी बरामद की गई है। गुरुवार को सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बारामुला के उड़ी सेक्टर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट पर सतर्कता को और अधिक बढ़ाया गया। बुधवार को बिगड़े मौसम के बीच नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों ने सीमा पर से आतंकियों को आते देखा। उन्हें ललकारे जाने पर मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान दो आतंकवादी मारे गए। मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


मारे गए आतंकियों की पहचान आतंकी बशीर अहमद मलिक और अहमद गनी शेख के तौर पर हुई है। दोनों घुसपैठिए पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि आतंकी बशीर लॉंच कमांडर था। बशीर नियंत्रण रेखा के पार से कई बार आतंकवादियों की घुसपैठ करा चुका था। इस बार वो खुद इस पार आने की कोशिश में ढेर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बशीर उत्तर में लीपा से लेकर दक्षिण में पीओजेके और राजोरी के इलाकों तक आतंकी तंजीमों के लिए एक महत्वपूर्ण आतंकवादी लॉन्च कमांडर था। उसने नियंत्रण रेखा के पार अनगिनत आतंकवादियों की घुसपैठ को अंजाम दिया। उसके खात्मे से नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ढांचे और उसके समर्थकों को दिया गया बड़ा झटका है। सेना के अधिकारियों ने कहा कि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए सेना पूरी तरह से तैयार है और हम दुश्मन को उसके कुटिल मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।


दोनों के पास से दो एके श्रृंखला राइफलें, दो पिस्तौल, चार चीनी हथगोले, गोला-बारूद, दवाइयां, खाने-पीने का सामान, 2630 पाकिस्तानी रुपये और पाकिस्तान का राष्ट्रीय पहचान पत्र शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Kulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन दहशतगर्द घेरे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed