फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kulgam Encounter: Encounter between security forces and terrorists in Kulgam

Kulgam Encounter : कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन-चार दहशतगर्द घिरे

Fri, 17 Nov 2023 01:21 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 17 Nov 2023 01:21 AM IST
सार

कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
 

विज्ञापन
Kulgam Encounter: Encounter between security forces and terrorists in Kulgam
सुरक्षाबल (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के समनू निहामा गांव में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। इलाके में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। 

रुक-रुक कर हो रही फायरिंग के बीच सुरक्षाबल इलाके में घर-घर तलाशी अभियान चला रहे हैं। घिरे हुए आतंकी भागने न पाएं इसलिए गांव के सभी प्रवेश व निकासी के रास्ते सील कर दिए गए हैं। सूत्रों ने अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस, सेना की 34 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर संबंधित गांव की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। शाम करीब चार बजे छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी फायरिंग के बाद से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे के कारण सतर्कता बरत रहे सुरक्षाबल
अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed