फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir : Screening of a Bollywood film after 38 years, Ram Katha for the first time

घाटी की बदली फिजा : 38 साल बाद किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग, पहली बार रामकथा; सितंबर में क्रिकेट सीरीज

Sat, 19 Apr 2025 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजीम यूसुफ, श्रीनगर
अजीम यूसुफ, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 05:47 AM IST
सार

38 वर्षों के बाद पहली बार श्रीनगर में किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग हुई है, वहीं दूसरी ओर पहली बार डल झील के किनारे नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन शनिवार से होगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir : Screening of a Bollywood film after 38 years, Ram Katha for the first time
विश्व विख्यात डल झील - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर की फिजा बदल रही है। श्रीनगर में सैलानियों की आमद बढ़ी है, दूसरी ओर यहां बड़े आयोजन भी किए जा रहे हैं। शुक्रवार को इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का श्रीनगर के आईनॉक्स पीवीआर में प्रीमियर हुआ। 38 वर्षों के बाद पहली बार श्रीनगर में किसी बॉलीवुड फिल्म की स्क्रीनिंग हुई है, वहीं दूसरी ओर पहली बार डल झील के किनारे नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन शनिवार से होगा।

विज्ञापन


काफी प्रयासों के बाद अब कश्मीर की वादियां यहां आने वाले सैलानियों से गुलजार हैं। मौसम खुशगवार है और माहौल भी काफी बेहतर है। यहां सैलानी तो बढ़े ही हैं, ईवेंट कंपनियां भी आयोजन कर रहीं हैं। वीरवार को इरफान पठान और प्रवीण कुमार ने यहां सितंबर में एक क्रिकेट सीरीज की घोषणा की।
विज्ञापन

Ground Zero: श्रीनगर में हुआ ‘ग्राउंड जीरो’ का प्रीमियर, बीएसएफ जवानों संग रेड कारपेट पर नजर आई फिल्म की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कश्मीर पर आधारित अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड जीरो की स्क्रीनिंग की। श्रीनगर में हुए इस प्रीमियर के दौरान रेड कारपेट पर बीएसएफ के जवानों और फिल्म की पूरी टीम ने एंट्री की। ग्राउंड जीरो का यह खास प्रीमियर बीएसएफ के जवानों के लिए आयोजित किया गया था।

डल के किनारे सज गया रामदरबार
डल झील के किनारे शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन शनिवार से किया जाएगा। भारत के प्रसिद्ध संत मोरारी बापू श्रीराम की कथा सुनाएंग। इसके लिए व्यासपीठ (रामदरबार) तैयार है।


शुक्रवार शाम तक कथा की तैयारियां चलती रहीं। शनिवार शाम इसका शुभारंभ किया जाएगा। देश-विदेश से करीब दो हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके बैठने के लिए कन्वेंशन सेंटर के अंदर ही व्यवस्था की गई है।

सभी श्रोताओं को पास जारी किए जाएंगे। बिना पास अंदर प्रवेश वर्जित होगा। आयोजन समिति से जुड़े ब्रजेश पांडे ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पुरी हैं। शनिवार से प्रसिद्ध संत मोरारी बापू यहां रामकथा सुनाएंगे।

यह भी है बदलाव की एक तस्वीर
गांदरबल में शुक्रवार को 86 महिलाएं एकसाथ कांस्टेबल बनीं। पासिंग आउट परेड के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने अपनी पगड़ी मां को पहनाई, तो वह भावुक हो गईं। 

अनुच्छेद-370 हटने के बाद विकास में भागीदार बनने की सोच भी तेजी से पनपी है। यह बदलाव स्थानीय महिलाओं में भी आया है। वे आतंक से मुकाबले के साथ कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए शान से खाकी वर्दी पहन रही हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed