फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Premiere of Film Ground Zero Kicks Off With BSF Jawans And Entire Team Walking Red Carpet

Ground Zero: श्रीनगर में हुआ ‘ग्राउंड जीरो’ का प्रीमियर, बीएसएफ जवानों संग रेड कारपेट पर नजर आई फिल्म की टीम

Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 18 Apr 2025 09:12 PM IST
सार

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी उस दौर की जब कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर था। ऐसे में बीएसएफ ने कमान संभाली और देश की रक्षा की। फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ ऑफिसर का किरदार निभाया है। हाल ही में इस फिल्म का ऐतिहासिक प्रीमियर श्रीनगर में बीएसएफ के जवानों के बीच किया गया।

विज्ञापन
Premiere of Film Ground Zero Kicks Off With BSF Jawans And Entire Team Walking Red Carpet
श्रीनगर में हुए प्रीमियर में बीएसएफ जवानों के साथ फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की पूरी टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जल्द ही इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ रिलीज होगी। शुक्रवार को इस फिल्म का एक स्पेशल प्रीमियर श्रीनगर (कश्मीर) में किया गया। इस मौके पर फिल्म की टीम, इमरान हाशमी और बीएसएफ के जवान भी नजर आए। जवानों के शामिल होने से यह प्रीमियर खास बन गया। लगभग 38 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। 

विज्ञापन


ये लोग हुए प्रीमियर में शामिल 
श्रीनगर में हुए प्रीमियर में रेड कार्पेट पर बीएसएफ (BSF) जवानों के साथ फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से जुड़ी पूरी टीम ने एंट्री ली। इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर के साथ, और को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती प्रीमियर में शामिल हुए। फिल्म का यह खास प्रीमियर बीएसएफ के जवानों के लिए रखा गया था। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Samwad 2025: ‘सपना था किसी रोल में यूनिफॉर्म पहनूं’, इमरान ने बताया ‘ग्राउंड जीरो’ के सेट पर हुई कैसी तकलीफ 
विज्ञापन
विज्ञापन

Premiere of Film Ground Zero Kicks Off With BSF Jawans And Entire Team Walking Red Carpet
'ग्राउंड जीरो' फिल्म की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इमरान पहली बार बने आर्मी ऑफिसर 
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी बीएसएफ ऑफिसर कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। इमरान की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। साई ताम्हंकर ने इमरान के किरदार की पत्नी का रोल किया है। इस फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये खबर भी पढ़ें: Emraan Hashmi: सीरियल किसर से लेकर बीएसएफ जवान तक, इन फिल्मों के जरिए इमरान हाशमी ने बदली अपनी छवि

बाकी मेकर्स फिल्मों का प्रीमियर कश्मीर में करें 
हाल ही में इमरान हाशमी अमर उजाला संवाद में शामिल हुए। अभिनेता ने इस मंच से कहा कि ज्यादा से ज्यादा फिल्म मेकर्स को अपनी फिल्मों का प्रीमियर कश्मीर में करना चाहिए। उनकी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ ऐसी फिल्म बन रही है। लगभग 38 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर के श्रीनगर में हुआ है। 



फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के प्रीमियर से पहले श्रीनगर में इमरान हाशमी और फिल्मी की पूरी टीम (फोटो-पीटीआई) 

इमरान बोले कश्मीर में बहुत टैलेंट है 

फिल्म के प्रीमियर से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए इमरान हाशमी ने कहा था, ‘मैं श्रीनगर वापस आकर खुश हूं। यहां का मौसम बहुत अच्छा है। हमारी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का प्रीमियर श्रीनगर में होना एक बड़ा और खास मौका है। यहां के लोगों के लिए, इस जगह के लिए यह बहुत खास पल है। यहां के लोग बहुत अच्छे, टैलेंटेड हैं। उन्हें फिल्मों और टेलीविजन में आने के लिए एक मीडियम की जरूरत है। इसके जरिए वह अपनी क्रिएटिविटी को बाहर ला सकते हैं।’ 
इमरान हाश्मी आगे कहते हैं, ‘हमने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यहां के स्थानीय लोगों, अभिनेताओं को काम पर रखा। इस फिल्म में उनका बहुत ज्यादा योगदान है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed