फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jammu Kashmir: Patwari arrested for taking bribe of Rs 5000 in Baramulla

जम्मू कश्मीर: बारामुला में 5000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, ACB ने टीम गठित कर की कार्रवाई

Fri, 28 Jul 2023 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 01:16 PM IST
सार

एसीबी ने राजस्व विवरण जारी करने और प्रसंस्करण के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी शौकत अली को गिरफ्तार किया। इस मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Patwari arrested for taking bribe of Rs 5000 in Baramulla
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्व विवरण जारी करने और प्रसंस्करण के लिए 5000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी शौकत अली, कनगूंगो (जीक्यू) तहसील कवरहामा, जिला बारामुला को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो को मागाम के एक व्यक्ति से शिकायत मिली कि पटवारी शौकत अली हलका वारिपोरा, तहसील कवरहामा, जिला बारामुला राजस्व विवरण जारी करने और प्रसंस्करण के लिए शिकायतकर्ता से 9000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है, जबकि इसके लिए उसने पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह तहसील करहमा का निवासी है और उनके भाई ने एक व्यक्ति से पिंजूरा स्थित सर्वे नंबर 786 के तहत 10 मरला जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। भूमि के मालिक ने शिकायतकर्ता के साथ एक अनुबंध निष्पादित किया है और भूमि शिकायतकर्ता के कब्जे में है। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने राजस्व विवरण (इंतखाब) जारी करने के लिए पटवारी हलका वारिपोरा तहसील करहमा शौकत अली से संपर्क किया। पटवारी शौकत अली ने आवश्यक दस्तावेज जारी करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की। इस पर पटवारी से अनुरोध किया कि वह गरीब है और इतनी रकम नहीं दे सकता। इस पर उक्त पटवारी ने कहा कि वह 9000 रुपये दे, अन्यथा काम नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि पटवारी ने शिकायतकर्ता को 26-07-2023 को पहली किस्त के रूप में 5000 लाने के लिए कहा। इन परिस्थितियों में शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया और कहा कि वह रिश्वत नहीं देना चाहता और संबंधित पटवारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का अनुरोध किया। इसक बाद मामला पुलिस स्टेशन एंटी करप्शन ब्यूरो बारामुला में दर्ज किया गया। मामले की जांच शुरू की गई। 

इस दौरान ट्रैप टीम का गठन किया गया, जिसने जाल बिछाया और आरोपी शौकत अली को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। औपचारिकताएं पूरी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपी शौकत अली को कवरहामा तहसील कार्यालय में जीक्यू के रूप में तैनात किया गया था, लेकिन उन्हें पटवार हल्का वारिपोरा का प्रभार भी दिया गया था। मामले में जांच जारी है। ब्यूरो

खनन, परिवहन के लिए पैसे मांगने  के आरोपी को लिया हिरासत में

पुलिस ने बारामुला में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के लिए नियामक अधिकारियों के लिए पैसे मांगने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है।  पुलिस स्टेशन बारामुला को मुनीर अहमद बाला निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला से शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें कहा कि नदीम अहमद मीर निवासी जांबाजपोरा बारामुला ने चकलू बारामुला में रेत के अवैध खनन/परिवहन की सुविधा के लिए नियामक अधिकारियों के लिए धन का भुगतान करने के लिए उनसे संपर्क किया था और धोखे से कुछ पैसे प्राप्त    कर लिए। 


क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन को अंजाम देने के लिए और पैसे की मांग की जा      रही है। इस पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसएचओ पीएस बारामुला के नेतृत्व में गठित टीम कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वह हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed