{"_id":"6a383ebbd563cc3f75085b99","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112627-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए अवसर सृजित करने में प्रयासरत है सरकार : सकीना इत्तू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए अवसर सृजित करने में प्रयासरत है सरकार : सकीना इत्तू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने रविवार को कहा कि सरकार जम्मू-कश्मीर में समावेशी विकास के लिए युवाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए अवसर सृजित करने के निरंतर प्रयास कर रही है।
मंत्री ने यहां एसकेआईसीसी में न्यू लाइट एजुकेशन एंड एनवायरनमेंटल सर्विसेज फाउंडेशन (एनईईएसएफ) और न्यू लाइट एजुकेशन एंड एनवायरनमेंटल सोसाइटी (एनईईएस) द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में शिक्षा, समाज सेवा, युवा सशक्तीकरण और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने समाज को आकार देने में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला और छात्रों, शिक्षकों, पेशेवरों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच उत्कृष्टता को मान्यता देने व उपलब्धि की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एनईईएसएफ और एनईईएस के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने और समावेशी विकास के अवसर सृजित करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग पर विशेष ध्यान
मंत्री ने कहा कि इस सरकार के गठन के बाद से शिक्षा विभाग को खास तवज्जो दी गई है और जम्मू-कश्मीर के सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा सीखने के माहौल और अन्य परिणामों को बेहतर बनाने के लिए सभी स्कूलों में सुविधाओं का उन्नयन किया जा रहा है।
बजट में शिक्षा क्षेत्र को महत्व
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में बजट आवंटन में शिक्षा क्षेत्र को जबरदस्त महत्व मिला है। समाज के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि हमारे धर्म में कहा गया है कि ‘शिक्षा प्राप्त करने के लिए अगर चीन तक भी जाना पड़े तो रुकना नहीं चाहिए, जाना चाहिए’।
शिक्षा को सर्वश्रेष्ठ बनाना जिम्मेदारी
मंत्री ने सभी हितधारकों से शिक्षा क्षेत्र को सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ बनाने को अपनी जिम्मेदारी मानने का आह्वान किया, ताकि जम्मू-कश्मीर के बच्चों को सर्वोत्तम गुणवत्ता की शिक्षा मिल सके और वे भविष्य में सभी प्रतिस्पर्धाओं का आसानी से सामना कर सकें। उन्होंने सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी और उन्हें अपने समर्पण, नवाचार और सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर आयोजकों ने शैक्षिक और सामाजिक पहलों के लिए मंत्री के अटूट समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सार्थक कार्यक्रमों और साझेदारी के माध्यम से शैक्षिक उत्कृष्टता, समाज कल्याण और युवा सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों के उपलब्धि हासिल करने वालों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम में निदेशक स्कूल शिक्षा कश्मीर, प्रमुख शिक्षाविद, शिक्षाशास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता, सामुदायिक नेता, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा मौजूद रहे। कई व्यक्तियों और संगठनों को समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।