{"_id":"6b0c759df875e3fac30aaa9d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr31001-119128-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: अल्ताफ बुखारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से युवाओं के लिए खुलेंगे नए रास्ते: अल्ताफ बुखारी
विज्ञापन
श्रीनगर। अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की स्थापना को लेकर सरकार की ओर से जारी अधिसूचना का स्वागत किया है। बडगाम जिले में मुख्यालय और जम्मू में सैटेलाइट कैंपस के साथ स्थापित होने वाले इस विश्वविद्यालय के फैसले को उन्होंने एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया है।
एक बयान में बुखारी ने कहा कि यह पहल प्रशंसा के योग्य है क्योंकि इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए स्थायी अवसर पैदा होंगे और उन्हें दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि संस्थानों को मजबूत करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से लिए गए विकासात्मक निर्णयों का हमेशा स्वागत और प्रोत्साहन किया जाना चाहिए।
बुखारी ने उम्मीद जताई कि इस प्रतिष्ठित संस्थान की स्थापना से जम्मू-कश्मीर में कानूनी शिक्षा को मजबूती मिलेगी। युवाओं के लिए नए रास्ते खुलेंगे और उनके कॅरिअर की संभावनाएं बेहतर होंगी। उन्होंने आगे कहा कि इस विश्वविद्यालय के बनने से केंद्र शासित प्रदेश के भीतर ही गुणवत्तापूर्ण कानूनी शिक्षा तक छात्रों की पहुंच आसान होगी, जिससे कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के समग्र विकास में भी योगदान होगा। संवाद