{"_id":"6a8f28448892eed954001e1e","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-115140-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भाजपा लद्दाख नेताओं ने दिल्ली में गडकरी और नितिन से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भाजपा लद्दाख नेताओं ने दिल्ली में गडकरी और नितिन से की मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। भारतीय जनता पार्टी लद्दाख के अध्यक्ष ताशी ग्यालसन खाचू और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद लेह के पूर्व चेयरमैन ताशी ग्यालसन ने नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर लद्दाख से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उनकी राष्ट्रीय टीम के गठन पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लद्दाख में क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने और केंद्र शासित प्रदेश के लिए बीसीसीआई से सीधे संबद्धता दिलाने में हस्तक्षेप का आग्रह किया। साथ ही लद्दाख में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर भी चर्चा की। नेताओं ने लद्दाख में हाल की पहलों, जिसमें 4 प्रतिशत खेल कोटा और हाईकोर्ट की सर्किट बेंच की मंजूरी शामिल है के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की और लद्दाख के लिए 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी देने के लिए उनका धन्यवाद किया। इनमें लेह बाईपास सड़क भी शामिल है। उन्होंने केंद्रीय सड़क अवसंरचना कोष के तहत प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए निरंतर सहयोग का आग्रह किया। बाद में उन्होंने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से भी मुलाकात की तथा तावड़े को लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी।