{"_id":"69d0236da483c731d600de94","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-876793-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गांदरबल मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच पारदर्शिता से होनी चाहिए -भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गांदरबल मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच पारदर्शिता से होनी चाहिए -भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के अरहामा में हुई मुठभेड़ की मजिस्ट्रेट जांच का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि जांच पारदर्शिता से की जानी चाहिए। भाजपा के जम्मू कश्मीर के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि हम जांच के साथ हैं और चाहते हैं कि अगर कोई कसूरवार पाया जाता है तो उसके खिलाफ जांच होनी चाहिए।
ठाकुर ने कहा कि गांदरबल मुठभेड़ पर समाज के विभिन्न वर्गों ने आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में जम्मू कश्मीर में एलजी मनोज सिन्हा गृह विभाग का नेतृत्व करते हैं और हमेशा उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी है। परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए एलजी द्वारा मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है जिसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी किसी के साथ नाइंसाफी हुई है, कोई अगर गलत करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
वहीं भाजपा के मीडिया प्रभारी कश्मीर एडवोकेट साजिद यूसुफ शाह ने कहा कि अरहामा गांदरबल मुठभेड़ में मारे गए व्यक्ति के परिवार द्वारा उठाई गई चिंताओं की मजिस्ट्रेट जांच शुरू करने का निर्णय एक रचनात्मक और आवश्यक कदम है। यह जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर की जानी चाहिए। जवाबदेही सुनिश्चित करने और न्याय को कायम रखने से जनता का विश्वास मजबूत होगा और उचित प्रक्रिया में उनका भरोसा फिर से कायम होगा।