{"_id":"69c59934d251aa8b00043506","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-869477-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में जुलाई में कुंभ मेले की फिर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में जुलाई में कुंभ मेले की फिर से होगी शुरुआत
विज्ञापन
श्रीनगर। स्वामी कालिकानांद सरस्वती ने कहा कि उनका मठ इस साल जुलाई में बांदीपोरा जिले में 10 दिन का उत्सव आयोजित करके कश्मीर में कुंभ मेले को फिर से शुरू करेगा। स्वामी ने कहा कि हम इस साल 15 से 24 जुलाई तक बांदीपोरा जिले के शादीपोरा में कुंभ मेला आयोजित करेंगे।
हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में दो से तीन लाख श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भी कश्मीर में एक दिन का कुंभ मेला आयोजित किया गया था। इसमें अनुमानित 35,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। उस साल हालात ऐसे थे कि हम इस कार्यक्रम को ज्यादा समय तक आयोजित नहीं कर पाए थे। हालांकि इस बार हम 10 दिन का मेला आयोजित करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1941 तक कश्मीर में कुंभ मेला हर साल आयोजित होने वाला कार्यक्रम था लेकिन मुगलों सहित बाहरी ताकतों के दखल जैसे कई कारणों से इसे रोक दिया गया था।