{"_id":"6b09e5e517cff92da801e392","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1072928-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शेषनाग झील पास नया निर्माण को सरकार ने किया खारिज, महबूबा बाेली...छिपाने को कुछ नहीं तो हमें वहां जाने दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शेषनाग झील पास नया निर्माण को सरकार ने किया खारिज, महबूबा बाेली...छिपाने को कुछ नहीं तो हमें वहां जाने दें
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध शेषनाग झील के पास भारी मशीनरी और जेसीबी चलने को लेकर उठा विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। वायरल वीडियो और इससे संभावित पारिस्थितिक नुकसान को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने झील के पास नए निर्माण के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
मौजूदा कार्यों को सही ठहराते हुए सरकार ने शुक्रवार को सैटेलाइट तस्वीरें, फोटोग्राफ और कानूनी दस्तावेज सामने रखे तथा दावा किया कि झील के पास किसी भी नई सड़क का निर्माण या मौजूदा मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इस बीच, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो हमें वहां निरीक्षण करने दें।
एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने चंदनवाड़ी-शेषनाग-पवित्र गुफा मार्ग के मौजूदा स्वरूप को दर्शाने वाली सैटेलाइट तस्वीरों के अलावा फोटोग्राफ और सुप्रीम कोर्ट के 2012 के फैसले का हवाला दिया है। इसके माध्यम से निर्माण कार्यों को अमरनाथ यात्रा मार्ग के लंबे समय से चले आ रहे रखरखाव का हिस्सा बताया गया है। प्रशासन का कहना है कि चंदनवाड़ी को शेषनाग के रास्ते पवित्र गुफा से जोड़ने वाले इस ट्रैक का 2012 से नियमित रखरखाव किया जा रहा है और वर्तमान में चल रहा कार्य 2026 में शुरू की गई कोई नई परियोजना नहीं है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) तीर्थयात्रियों, घोड़ों और पालकियों की सुरक्षा व सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यात्रा मार्ग का वार्षिक रखरखाव कार्य कर रहा है। पीआईएल कोर्ट ऑन इट्स ओन मोशन बनाम भारत संघ एवं अन्य (सुओ मोटो रिट याचिका (सिविल) में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुगम यातायात के लिए ट्रैक की न्यूनतम चौड़ाई 12 फीट होना आवश्यक है।
विज्ञापन
-- -- -- --
मामले में हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री
जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए दी गई सफाई पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, यदि प्रदेश सरकार यह दावा करने के लिए सैटेलाइट तस्वीरों का सहारा ले रही है कि शेषनाग में कोई निर्माण कार्य नहीं हो रहा है तो हमें वहां जाकर खुद देखने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती? वहां तबाही मचा रही जेसीबी मशीनें सभी को साफ दिखाई दे रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता की मांग करते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने को कहा है। उन्होंने लिखा, सभी संदेहों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री को राजनीतिक नेताओं और पर्यावरणविदों की एक टीम को मौके का निरीक्षण करने और सच्चाई सामने लाने के लिए भेजना चाहिए। इसमें छिपाने जैसा क्या है।