Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

पीरजादा सईद का निधन कांग्रेस के लिए बड़ा झटका और अपूरणीय क्षति : कर्रा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर/अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और अनंतनाग के विधायक पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिवंगत नेता के पैतृक गांव दमहाल में उनकी नमाज-ए-जनाजा में शामिल होने पहुंचे कर्रा ने कहा कि सईद साहब का जाना कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा झटका और अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई करना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए कर्रा ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि पीरजादा मोहम्मद सईद जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में एक अत्यंत ऊंचा और अहम मुकाम रखते थे। उन्होंने याद किया कि सईद साहब बेहद शरीफ इंसान थे और जमीनी स्तर पर आम लोगों से गहराई से जुड़े रहते थे। लोगों के प्रति इसी समर्पण, राजनीतिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता के दम पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर कैबिनेट मंत्री पद तक का सफर तय किया और पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन के बाद पार्टी के सामने आने वाली चुनौतियों के सवाल पर जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जमीनी स्तर पर इतनी मजबूत पकड़ रखने वाले नेता के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे भरना ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। कर्रा ने कहा कि पार्टी में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी और जनता के प्रति उनकी सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अंत में उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



पूरे देश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं छात्र: कर्रा

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने देश की वर्तमान शिक्षा प्रणाली की स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं, बल्कि पूरे मुल्क में इस वक्त शिक्षा व्यवस्था बेहद खराब हो चुकी है।
कर्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली की बदहाली के कारण आज पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मौजूदा नीतियों और अव्यवस्था से परेशान होकर देश भर के छात्र आज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

जेकेपीसीसी अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी देश के भीतर और विदेशों में भी भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर लगातार जोर दे रहे हैं। कर्रा के मुताबिक राहुल गांधी द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाना ही इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि मौजूदा शिक्षा प्रणाली में कितनी खामियां और खराबियां आ चुकी हैं, जिनमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed