{"_id":"6a18ab04c7183774930c4149","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-924151-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारामुला में घरों में लगी आग, दमकल ने बुझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारामुला में घरों में लगी आग, दमकल ने बुझाया
विज्ञापन
बारामुला। जिले के बाहरी इलाके में एक रिहायशी इलाके के कुछ घरों में आग लग गई। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारियाें के अनुसार वीरवार को दिन में उन्हें आग की सूचना मिली। तुरंत ओल्ड बारामुला स्टेशन से दमकल भेजी गई।
ओल्ड बारामुला स्टेशन के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के इंचार्ज के अनुसार घटनास्थल तक जाने वाली सड़क पहाड़ी थी और फायर टेंडर के लिए दुर्गम थी। कठिन भूभाग के बावजूद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के कर्मियों, सेना और स्थानीय निवासियों ने मिलकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया।
वहीं पुलवामा में भी झाड़ियों में आग लग गई। पुलवामा कमांड के फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज अवंतिपोरा की टीम लेथपोरा में मौके पर पहुंची। फायर ग्राउंड ऑफिसर की रिपोर्ट के अनुसार आग की चपेट में घास का एक ढेर और जमा की हुई जलाऊ लकड़ी आई थी। आग अब काबू में है।