{"_id":"6b0c7550443ee1160b02bb54","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1074369-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग के टूरू इलाके में सूखी घास से लदे वाहन में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग के टूरू इलाके में सूखी घास से लदे वाहन में लगी आग
विज्ञापन
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार शाम सूखी घास से लदे एक लोड कैरियर वाहन में अचानक आग लग गई। हालांकि दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अनुसार अनंतनाग कमांड के तहत कावरीगाम फायर स्टेशन को शाम 4:28 बजे टूरू इलाके में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम 4:29 बजे मौके के लिए रवाना हुई और महज छह मिनट बाद शाम 4:35 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई।
कावरीगाम फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि मौके पर सूखी घास से लदा एक टाटा मोबाइल वाहन आग की चपेट में था। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया और इसे आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों और नुकसान का पता लगाया जा रहा है।