{"_id":"6aaeed0e9dd4a36b6b07181d","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1016891-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.173 किलो नशा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में 7 नशा तस्कर गिरफ्तार, 3.173 किलो नशा बरामद
विज्ञापन
अनंतनाग। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में सात नशा तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 3.173 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है। पहली कार्रवाई में थाना श्रीगुफवारा की पुलिस टीम ने हाटीगाम क्रॉसिंग पर एक स्कूटी को रोककर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जहांगीर अयूब फाशू निवासी जिरपारा बिजबिहाड़ा, अमनुल आजम निवासी डोगरीपोरा अवंतीपोरा और साहिब अमीन निवासी डोगरीपोरा अवंतीपोरा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 1 किलो 378 ग्राम गांजा और 12 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना श्रीगुफवारा में मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में थाना श्रीगुफवारा पुलिस ने नौशहरा क्रॉसिंग पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान बासित राशिद भट निवासी हुगाम और मुजीब मुदसिर भट, निवासी खिरम दुरपोरा के रूप में हुई है। इनके कब्जे से 1 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसी बीच पुलिस पोस्ट शेरबाग की टीम ने हाई ग्राउंड रोड स्थित सरनाल चिकन मोहल्ला में कार्रवाई करते हुए मोहम्मद रफीक मोची निवासी फुर्राह मीरबाजार को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
वहीं पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने संगम इलाके में भागने की कोशिश कर रहे मुन्ना निवासी केहरी लक्खमपोरा लखनऊ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 23 ग्राम चरस बरामद हुई। इस मामले में थाना बिजबिहाड़ा में मामला दर्ज किया है।