{"_id":"63a2246fe104923cba1293d2","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2748208132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मेजर जनरल मोहित सेठ ने जीओसी किलो फोर्स के रूप में कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मेजर जनरल मोहित सेठ ने जीओसी किलो फोर्स के रूप में कार्यभार संभाला
Wed, 21 Dec 2022 02:04 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 02:04 PM IST
सार
मेजर जनरल संजीव सिंह सलारिया को कमान छोड़ने के बाद उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर भेजा गया है। उनके कार्यकाल में किलो फोर्स ने उत्तरी कश्मीर में शांति और स्थिरता की दिशा में विशिष्ट कदम उठाए।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : सेना
विस्तार
मेजर जनरल मोहित सेठ ने काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स-किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) के रूप में पदभार संभाला। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि मेजर जनरल संजीव सिंह सलारिया को कमान छोड़ने के बाद उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर भेजा गया है। उनके कार्यकाल में किलो फोर्स ने उत्तरी कश्मीर में शांति और स्थिरता की दिशा में विशिष्ट कदम उठाए।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि मेजर जनरल मोहित सेठ ने मंगलवार को किलो फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्यभार संभाला। जनरल ऑफिसर को दिसंबर 1991 में 3 मद्रास रेजिमेंट में नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र, जनरल ऑफिसर ने नई दिल्ली में प्रतिष्ठित एनडीसी में भाग लिया। तीन दशक से अधिक के अपने विशिष्ट सैन्य कॅरिअर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, उत्तर पूर्व और सेना मुख्यालय में विभिन्न प्रतिष्ठित स्टाफ और कमांड नियुक्तियों को संभाला। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग में भारतीय सेना के संपर्क अधिकारी के रूप में भी कार्य किया।
विज्ञापन