फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kupwara: Army pays tribute to martyred soldiers

कुपवाड़ा: सेना ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, हिमस्खलन की चपेट में आने से गई थी जान

Mon, 21 Nov 2022 10:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 21 Nov 2022 10:30 AM IST
सार

हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए तीन साथियों नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव, लांस नायक मुकेश कुमार और गनर सौविक हाजरा को सेना ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
Kupwara: Army pays tribute to martyred soldiers
कुपवाड़ा - फोटो : सेना

विस्तार

कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हुए तीन साथियों नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव, लांस नायक मुकेश कुमार और गनर सौविक हाजरा को सेना ने रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। बीबी कैंट में एक सम्मान समारोह में चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला और अन्य साथियों ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


तीनों शहीद 18 नवंबर को बर्फ की चपेट में आ गए थे। तीनों बहादुरों को हवाई मार्ग से 168 एमएच, कुपवाड़ा ले जाया गया, हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका। स्वर्गीय नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव 41 वर्ष के थे और 2002 में सेना में शामिल हुए थे। वे महाराष्ट्र के धुले जिले के ग्राम चुंचक्केडे के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। स्वर्गीय लांस नायक मुकेश कुमार 22 वर्ष के थे और 2018 में सेना में शामिल हुए थे। वे राजस्थान के ग्राम सजवंतगढ़ जिला नागौर के रहने वाले थे। बहादुर के परिवार में उसकी मां हैं। 
विज्ञापन


स्वर्गीय गनर सौविक हाजरा बाइस वर्ष के थे और 2019 में सेना में शामिल हुए थे। वे पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले के ग्राम खमारबेरिया के रहने वाले थे। उनके परिवार में उसके चाचा हैं। नायक गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव, लांस नायक मुकेश कुमार और गनर सौविक हाजरा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है और उनकी गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed