{"_id":"62f17308be26f67b984cc018","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2656352164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी : हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी : हुसैन
विज्ञापन
श्रीनगर। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के कश्मीर चुनाव मामलों के प्रभारी इमरान हुसैन ने कहा कि यदि पार्टी जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आती है तो लोगों को मुफ्त बिजली, बेहतर स्वास्थ्य और परिवहन सेवा मिलेगी। साथ ही बच्चों के लिए सर्वोत्तम शिक्षा मॉडल तैयार किया जाएगा। कश्मीर घाटी के दौरे पर आए इमरान हुसैन ने कहा कि आप जम्मू-कश्मीर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उम्मीद है कि लोग पार्टी में अपना विश्वास जताएंगे। ‘विकास’ ही आप का एकमात्र चेहरा है।
इमरान हुसैन ने कहा, कश्मीर एक संसाधन संपन्न क्षेत्र है। यहां के लोगों को मुफ्त बिजली पाने का पूरा अधिकार है। पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी सब सुविधाएं मिले, जिसके वे हकदार हैं।
उन्होंने कहा, उम्मीदवारों को जनता की मांग पर टिकट दी जाएगी। इसके लिए हम आम जनता से विचार-विमर्श करेंगे ताकि भ्रष्टचार मुक्त चेहरे चुनाव लड़ सकें। ‘इमानदारी’ आप का मॉडल है और हम अपनी पार्टी में उन राजनेताओं को स्वीकार नहीं करेंगे जिनकी अच्छी छवि नहीं है। बड़े राजनेता हमसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन हम इसे उन लोगों तक रखेंगे जिन्हें वे अपने नेता के रूप में चाहते हैं। इमरान ने कहा कि कश्मीर में स्विट्जरलैंड की तरह विकसित होने की क्षमता है और आप इसे हकीकत में बदल देगी।
विज्ञापन
हुसैन ने कहा, अगर जम्मू-कश्मीर के लोग सोचते हैं और मानते हैं कि आप ने वास्तव में दिल्ली में अच्छा कार्यकाल निभाया है, तो वे बेहतर कल के लिए जम्मू-कश्मीर में इस पार्टी को चुन सकते हैं।