{"_id":"62cc8368802feb3b9073fbd3","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu2637690179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले डर लगा, फिर मायूस भी हुए यात्रा बहाली पर झूम उठे शिव भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले डर लगा, फिर मायूस भी हुए यात्रा बहाली पर झूम उठे शिव भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/जम्मू। पवित्र गुफा के पास बादल फटने से मची तबाही से पहले डर लगा। इसके बाद शंकाओं से भरे दो दिन मायूसी हाथ लगी। रविवार देर रात जैसे ही यात्रा शुरू होने की सूचना मिली तो हजारों की तादाद में मौजूद यात्री खुशी से झूम उठे।
उत्साह इतना था कि यात्री रात भर नहीं सोए और सोमवार सुबह होते ही हाथ की अंगुलियों से विजय चिह्न दिखाते हुए पवित्र गुफा की ओर बढ़ गए। पहलगाम रूट पर पंचतरणी पड़ाव पर यह नजारा देखते ही बना। बम-बम भोले, जय भोले के जयघोष लगाते भक्तों के उत्साह को पूरे रास्ते में तैनात सुरक्षा बल और बढ़ाते रहे। महाराष्ट्र से आए यात्री टीका राणे ने कहा कि वह 18 साल से अमरनाथ यात्रा कर रहे हैं। पिछले दो साल यात्रा नहीं हुई। इस बार उत्सुकता और भी ज्यादा थी। पवित्र गुफा के पास हुए हादसे का बहुत दुख है, लेकिन भोले बाबा के दर्शन के बिना वापस जाने का सवाल नहीं था, इसलिए यहीं रुके रहे। एक अन्य यात्री ने कहा कि पंचतरणी से पवित्र गुफा ज्यादा दूर नहीं है। बाबा बर्फानी के दर के करीब पहुंचकर आगे न बढ़ पाने से मायूसी हो रही थी। यात्रा बहाली की सूचना भोले के भक्तों के लिए किसी तोहफे या सौगात से कम नहीं है।
---
पवित्र गुफा तक जगह-जगह सुरक्षा बल
पहलगाम रूट से यात्रा बहाली के बीच यात्रा मार्ग के मुश्किल रास्तों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। सुरक्षा बल के जवान यात्रियाें को चढ़ाई चढ़ने में मदद कर रहे हैं। कुछ जगह अभी भी फिसलन है, लेकिन यात्रा मार्ग को हर संभव तरीके से आवाजाही के लिए सुगम बनाया गया है।