फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

राथर और बेटे ने केंद्र से आए पैसे से अमेरिका और दुबई में संपत्तियां खरीदीं : मावा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर रेकन्सीलिएशन फ्रंट के अध्यक्ष कश्मीरी पंडित डॉ. संदीप मावा ने वीरवार को फिर से नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेकां की सरकार के दौरान उस समय के वित्त मंत्री रहे अब्दुल रहीम राथर ने केंद्र से आए पैसे में घालमेल किया। अब्दुल रहीम राथर और उनके बेटे हिलाल राथर ने इस पैसे से अमेरिका और दुबई में संपत्तियां खरीदीं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलाली में भी हिलाल शामिल थे। राजनेताओं, नौकरशाहों और देश के बड़े उद्योगपतियों के साथ मिलकर इन्होंने घपले किए।
विज्ञापन

मावा ने कहा कि यहां के दोगले राजनेता, अलगाववादी और सरकारी नौकर के रूप में जो पाकिस्तान का एजेंडा चला रहे हैं, उनका पर्दाफाश करके रहूंगा। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस ने उनके ऊपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है, वह उनका हक है और मैं भी यही चाहता हूं कि जो आरोप मेरी ओर से लगाए गए हैं, उनको लेकर कोर्ट में मुकदमा चले।
विज्ञापन

मावा ने कहा कि अमेरिका, दुबई के अलावा जम्मू में भी हिलाल के नाम पर कई संपत्तियां खरीदी गई हैं। इसके अलावा कई बेनामी संपत्तियां भी हैं। नेकां के पूर्व मंत्री शफी उड़ी के बेटे डॉ. सज्जाद उड़ी उनके काले धन को कतर और दुबई के रास्ते इधर-उधर पहुंचाते थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से अवाम के लिए भेजा पैसा इन्होंने हड़पा है और यह नेक्सस राजनेताओं, अलगाववादियों और पाकिस्तान के बीच था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मावा ने कहा कि जांच होनी चाहिए कि कहीं इस पैसे का इस्तेमाल टेरर फंडिंग के लिए तो नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि एलजी मनोज सिन्हा इसका संज्ञान लेंगे और जांच के लिए एसआईटी का गठन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed