{"_id":"6244bd1e8ada6b2d0b252a1a","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu256806213","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार से 10 हजार रुपये रिश्वत लेता कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार से 10 हजार रुपये रिश्वत लेता कार्यकारी अभियंता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहलगाम। एसीबी ने पहलगाम विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता को 10 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह रिश्वत बकाया बिल का भुगतान करने के बदले मांगे गए थे।
एसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा कि शिकायत मिली थी कि पहलगाम डेवलपमेंट अथॉरिटी के कार्यकारी अभियंता मुजफ्फर अहमद दादा 8 लाख रुपये के बिल का भुगतान करने के बदले शिकायतकर्ता ठेकेदार से 20 हजार की रिश्वत मांग रहा है। ठेकेदार ने चंदनबाड़ी से पिसोटॉप तक अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर आरसीसी फुटपाथ बनाने और चारदिवारी का काम किया था।
प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत पर टीम का गठन किया और कार्यकारी अभियंता को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच जारी है।