{"_id":"61c77c7da5269758d044daf4","slug":"jammu-kashmir-news-shrinagar-news-jmu250579326","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन सतर्क, कश्मीर में एयरपोर्ट और सड़क मार्ग पर टेस्टिंग बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन सतर्क, कश्मीर में एयरपोर्ट और सड़क मार्ग पर टेस्टिंग बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। कश्मीर में भी बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
संक्त्रस्मितों की जांच के लिए एयरपोर्ट और सड़क मार्गों पर कई टीमों को तैनात किया गया है।
कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मुश्ताक अहमद राथर ने कहा कि इस समय पर्यटकों की आमद घाटी में बढ़ने लगी है। एक विशेष टीम टेस्टिंग के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात की गई है। सड़क मार्ग के रास्ते आने वालों की भी जांच हो रही है। वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग के इंचार्ज डॉ शब्बीर ने बताया कि रोजाना एयरपोर्ट पर 600 से ज्यादा टेस्ट किये जा रहे हैं। 10 से अधिक टेस्टिंग काउंटर स्थापित किये गए हैं। डॉ. शब्बीर ने कहा कि ज्यादा ध्यान ऐसे यात्रियों पर दिया जा रहा है जिनकी विदेश यात्रा की हिस्ट्री है। ऐसे यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की जाती है और तब तक के लिए उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। टेस्ट पॉजिटिव आने पर डीआरडीओ अस्पताल या घर में क्वारंटाइन किया जाता है। डॉ. शब्बीर के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पेड टेस्टिंग की भी सुविधा रखी गई है। अगर कोई जल्दी रिपोर्ट चाहता है तो उसे 2700 रुपए भुगतान कर रैपिड पीसीआर टेस्ट कराना पड़ेगा। इसकी रिपोर्ट 30 मिनट में आती है वहीं घरेलू यात्रियों में अगर कोई डबल वैक्सीनेटेड है या उसके पास 48 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट है तो उनकी टेस्टिंग नहीं की जाती। लेकिन ऐसे में अगर किसी को कोई लक्षण लगते हैं तो उनकी टेस्टिंग आवश्यक की जाती है।