फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news: bandipora Terror module busted: Hybrid terrorist arrested with weapons in Bandipora

J&K: पाक के इशारे पर बांदीपोरा में बिछा रहे थे आतंक का जाल, महिला समेत दो आतंकी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

Sat, 26 Aug 2023 12:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 12:09 PM IST
सार

बांदीपोरा पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, सेना की असम राइफल्स 26 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मृतक आतंकी की पत्नी और एक अन्य हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
jammu kashmir news: bandipora Terror module busted: Hybrid terrorist arrested with weapons in Bandipora
बांदीपोरा में पकड़े गए आतंकी - फोटो : पुलिस

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, सेना की असम राइफल्स 26 और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मृतक आतंकी की पत्नी और एक अन्य हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एक विशिष्ट इनपुट के आधार पर पुलिस थाना पेठकूट क्षेत्र में संयुक्त पार्टी द्वारा एक नाका लगाया गया। नाके पर एक संदिग्ध ने सुरक्षाबलों को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, आठ राउंड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। उसकी पहचान शफायत जुबैर ऋषि के रूप में की गई है और वह नेस्बल सुंबल का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह पजलपोरा इलाके में मारे गए आतंकवादी एवं एरिया कमांडर यूसुफ चौपान की पत्नी मुनीरा बेगम से हथियारों का जखीरा लेने जा रहा था। उसने ये भी बताया कि वह पाकिस्तान स्थित मुश्ताक अहमद मीर के संपर्क में था, जो 1999 में पाकिस्तान भाग निकला था और अब जिले में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइब्रिड आतंकी शफायत जुबैर 2009 में सुंबल में सेना के एक वाहन को जलाने में भी शामिल रहा है और उक्त मामले में जमानत पर बाहर था। शफायत ने यह भी बताया कि आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के लिए उसे 47 लाख मिलने वाले थे। बाद में, यह पैसा उसके हैंडलर मुश्ताक आह मीर की आवश्यकता और निर्देशों के अनुसार किसी को सौंप दिया जाना था।


पुलिस ने मुनीरा बेगम को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके खुलासे पर जंगल से एक क्रिनकोव एके 47 राइफल, तीन मैगजीन, 90 राउंड और एक पेन पिस्तौल सहित हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। पूछताछ में यह भी पता चला कि मुनीरा दो बार पाकिस्तान जा चुकी है। पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed