{"_id":"6ac958a455d1c3c09f084071","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1034393-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: टेरीटोरियल आर्मी का स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: टेरीटोरियल आर्मी का स्थापना दिवस मनाया
विज्ञापन
श्रीनगर। चिनार कॉर्प्स ने टेरीटोरियल आर्मी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर इसके सभी सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर चिनार कॉर्प्स ने देश की सेवा में टेरीटोरियल आर्मी के अदम्य साहस, प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा की महान विरासत को सलाम किया।
चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, सतर्कता और वीरता। हमेशा सेवा में, हमेशा समर्पण में। टेरीटोरियल आर्मी, जिसे भारत की द्वितीय रक्षा पंक्ति भी कहा जाता है। नागरिक जीवन से जुड़े नागरिकों को सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा का अवसर प्रदान करती है।
राष्ट्रीय आपदाओं, आंतरिक सुरक्षा और संकट के समय में नियमित सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने वाली टेरीटोरियल आर्मी का इतिहास वीरता और उत्कृष्ट राष्ट्र सेवा की गौरवशाली मिसालों से भरा हुआ है। ब्यूरो