फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: नियमितीकरण की मांग को लेकर डेली वेजर्स का प्रदर्शन

विज्ञापन
jammu and kashmir news
शेर ए कश्मीर पार्क में प्रदर्शन करते डेली वेजर्स। अमर उजाला
- विधानसभा के घेराव का प्रयास, पुलिस ने रोका, सड़क पर ही धरने पर बैठे कर्मचारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर कैजुअल डेली वेजर्स फोरम के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों की संख्या में डेली वेजर्स और अस्थायी कर्मचारियों ने लंबित मांगों, विशेषकर नियमितीकरण की नीति को लागू करने को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विधानसभा के घेराव के लिए शांतिपूर्ण मार्च निकाला, लेकिन पहले से सतर्क पुलिस ने रिकेडिंग कर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारी सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फोरम के प्रमुख नेताओं ने नेकां सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने डेली वेजर्स और कैजुअल लेबरर्स के नियमितीकरण के लिए कमेटी गठित करने की बात कही थी, लेकिन अब तक उस कमेटी की रिपोर्ट सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि विधानसभा के भीतर आश्वासन दिए जाने के बावजूद सरकार अपने वादों से मुकर रही है। प्रदर्शन के दौरान हाथों में तख्तियां लिए कर्मचारियों ने वेतन विसंगतियों पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जहां एक तरफ जनप्रतिनिधियों के भत्ते बढ़ाए जा रहे हैं, वहीं वर्षों से खून-पसीना बहाने वाले डेली वेजर्स को मात्र कुछ हजार रुपयों में गुजारा करने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन



10 तारीख तक का अल्टीमेटम, बड़े आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रशासन के साथ बातचीत में उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अब झूठे आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार को 10 तारीख तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि तय समयसीमा के भीतर कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक कर ठोस व सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ किया कि जब तक उनके हक में न्यायसंगत फैसला नहीं हो जाता, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। सड़क पर लगे लंबे जाम और तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed